फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी पर आत्महत्या के प्रेरित करने का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने पति की मौत के मामले में आरोपी पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव गालंद निवासी भूपेंद्र सिंह की 24 फरवरी को जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने भूपेंद्र की पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने से संबंधित साक्ष्य सामने आने पर मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोतवाली पिलखुवा पुलिस टीम ने अभियुक्त पूनम को सिखेड़ा बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूनम मूलरूप से ग्राम घोड़ी बछेड़ा, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर की निवासी है और शादी के बाद वर्तमान में गांव गालंद में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें