फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तार बदलने के दौरान हंगामा

Mon, 05 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
‌बिजली लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने के दौरान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में जमकर विवाद हुआ। ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के बेटों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव अल्लाबख्शपुर लोहिया समग्र गांव में चयनित है।
विज्ञापन


जिसके तहत गांव में लगभग 30 साल पुरानी जर्जर हो चुकी बिजली की लाइन को बदलवाए जाने का काम चल रहा है। जिसके तहत रविवार को बिजली विभाग का ठेकेदार मजदूरों को साथ लेकर लाइन खिंचवा रहा था। ग्राम प्रधान फराहिम का आरोप है कि पूर्व प्रधान द्वारा ठेकेदार पर हरिजन बस्ती में पुराने तारों को ख्ंिाचवाने का दबाव बनाया जा रहा था।

जिसके चलते ठेकेदार ने गांव में दूसरे स्थान से उतारे गए तार बस्ती में लगवाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर जब उसने पुराने तारों को लगाने का विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने अपनेभाई और दो बेटों के साथ मिलकर उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिसका ग्रामीणों ने भी विरोध किया, तो पूर्व प्रधान के बेटों ने उसपर लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल से फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों का विरोध देखते हुए आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्राम प्रधान फराहिम ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करते हुए ब्रजघाट चौकी पर तहरीर दी है।

वहीं पूर्व प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते बेबुनियाद आरोप  लगाए जा रहे हैं। फायरिंग और मारपीट करने का आरोप पूरी तरह निराधार है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें