जिले के 26 क्रय केंद्र शनिवार से गेहूं खरीद के लिए खुल जाएंगे। किसानों का गेहूं 1625 रुपये/क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। खरीद का लक्ष्य 23 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। हालांकि जिले में अभी फसल की कटाई शुरू नहीं हो सकी है,
ऐसे में क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मियों को गेहूं आने का इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रों पर किसानों के बैठने व पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य होगी। गेहूं की फसल लगभग तैयार है और कटाई भी धीरे-धीरे शुरू होने लगी है।
किसानों से गेहूं खरीदने के लिए जिले में 26 क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं खरीद की तैयारी भी अफसरों ने शुरू कर दी है। पीसीएफ के हापुड़ में ग्राम दोयमी, चमरी, बदनौली, डहाना, मीरपुर कलां, मोरपुर भटियाना, धौलाना में ग्राम खेड़ा तिसौली, धौलाना,
आमजमपुर दहपा, हसनपुर, समाना, गढ़मुकतेश्वर में झड़ीना, डहरा, देवली, भदस्याना, नवादा, पलवाड़ा, सिंभावली में ग्राम पलवाड़ा, बक्सर, गोहरा, खाद्य विभाग का हापुड़ मंडी,
धौलाना, गढ़ मंडी, सिंभावली में उपैड़ा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी निगम के गढ़ मंडी, ब्रजघाट रोड, यूपी स्टेट एग्रो का कुचेसर रोड चौपला केंद्र बनाया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी केंद्र गेहूं खरीद के लिए तैयार हैं। गेहूं का रेट 1,625 रुपये प्रति क्विंटल हैं, जो बीते वर्ष के मुकाबले 100 रुपये अधिक है।
खरीद का लक्ष्य 23 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। केंद्रों पर किसानों के बैठने व पानी आदि की भी उचित व्यवस्था करवाई जा रही है।