हापुड़। हवा की रफ्तार कम होने और तापमान में बढ़ोतरी के बाद तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को चटक धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादलों की लुकाछिपी भी रही। मौसम विभाग के अनुसार होली पर बादल छाए रहे सकते हैं, वहीं बूंदाबांदी का भी अनुमान है।
इन दिनों पूर्व दिशा की तरफ से हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ देर के लिए बादल छा गए। रात्रि का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान है। लेकिन होली पर तापमान फिर से बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि होली पर दिन में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।