फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू भानु ने सिंभावली ब्लॉक का किया घेराव

Mon, 10 Mar 2025 09:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अमित प्रधान के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ब्लॉक में हंगामा कर घेराव किया। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गय।
विज्ञापन

अमित प्रधान ने कहा कि गांव शरीफपुर में बनाए जा रहे आरआरसी के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसे छिपाने के लिए कच्ची ईंटों पर आनन-फानन में प्लास्टर करा दिया गया। इस कार्य की जांच होनी चाहिए। वहीं, ठेकेदार और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली ने कहा कि ब्लॉक परिसर में ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, ऐसे में ग्राम पंचायतों में सफाई कैसे हो सकती है। डॉ. भरत सिंह ने कहा कि ब्लॉक से लेकर गांव तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्टाचारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुभीष त्यागी, सुधीर त्यागी, रोहिल राजपूत, जाबिर अली, महिपाल सिंह, सलमान, कमलजीत चैहान, वसीम, राजीव, अरुण सैन,संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें