फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, 11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मंगलवार सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम ठंडा हो गया। दिन में धूप भी खिली, लेकिन बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। इससे दिन भर बारिश होने की संभावना भी बनी रही, हालांकि बारिश नहीं हो सकी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सर्द हवाओं के बीच बूंदाबांदी से तापमान भी कम हो गया। दोपहर समय के लिए हल्की धूप निकली तो लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। लेकिन इसके बाद फिर से बादल छा गए। देर शाम तक बादलों और सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। इससे सुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ेगा, हालांकि दिन में सर्दी से राहत मिले रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें