फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिस पर फायरिंग के दोषी को तीन वर्ष की जेल

Tue, 04 Feb 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कोर्ट ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर पंद्रह सौ रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन


हाफिजपुर थाना पुलिस ने तीन मार्च 2016 को एक मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मिनी ट्रक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनीश उर्फ हकीम निवासी गांव ढवारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद बताया। पुलिस ने मामले की हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कोर्ट में चल रही थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने बुधवार को निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें न्यायाधीश ने अरोपी अनीश को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर पंद्रह सौ रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें