फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंद पड़े जर्जर स्कूल की दीवार भरभरा कर गिरी... बाल-बाल बचे लोग, घटना सीसीटीवी में कैद; देखें वीडियो

Tue, 05 Aug 2025 04:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
school wall collapsed - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के छोटा बाजार में स्थित पुराने बंद पड़े स्कूल के भवन की दीवार सोमवार की देर शाम अचानक भरभरा कर ढह गई। जिसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इस तरह के भवनों की जांच कराकर ध्वस्त कराने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो सके। एसडीएम के आदेश पर पालिका ने भवन को गिराने का काम शुरू कर दिया। 

छोटे बाजार में स्थित स्कूल का पुराना भवन काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। देखरेख के अभाव में भवन काफी जर्जर हो चुका है। रविवार और सोमवार को क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के कारण भवन की दीवार में पानी भर गया। सोमवार की शाम के समय अचानक दीवार ढह गई। इस दौरान वहां से गुजर रही महिला समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


दीवार ढहने के बाद वहां पर आसपास में रहने वाले लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आबादी के बीच बनी पुरानी इमारत हर समय हादसे का सबब बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में इस तरह की कई इमरात हैं, जिनमें कोई नहीं रहता। जिस कारण इनके भवन जर्जर हालत में हैं। जो कभी भी गिर सकती हैं और बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इस तरह की इमरातों को चिन्हित कर इनके मालिकों को नोटिस जारी कर ध्वस्त कराए जाएं। ताकि हादसे न हो सकें। 
विज्ञापन

सूचना के बाद मंगलवार को कोतवाली प्रभारी नीरज सिंह व राजस्व टीम ने पहुंचकर जांच की। जिसके बाद आख्या एसडीएम को दी गई। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि जांच कराने के बाद जर्जर भवन को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है। पालिका द्वारा भवन को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है। इस तरह के अन्य भवनों को चिन्हित कर स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें