फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग आश्रम रोड पर फिर गिर गई नाले की दीवार

Wed, 17 Aug 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फिर गिर गई नाले की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर साढ़े पांच करोड़ की लागत से बनवाए जा रहे नाले की दीवार बुधवार फिर भरभराकर ढह गई। दीवार के गिरने से नाले के आसपास बनी दुकानों में दरारें आ गईं। आसपास के लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पालिका एक साल पहले जल निगम की कार्यदायी संस्था को टेंडर दिया था। नाला निर्माण पर करीब 5.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसका निर्माण दिसंबर 2015 तक पूरा हो जाना था

लेकिन जल निगम के अधिकारियों की सुस्ती के कारण नाला निर्माण की गति काफी धीमी चल रही है। बुधवार को त्यागी नगर के पास निर्माणाधीन नाले की दीवार गिर गई, जिससे आसपास की तीन दुकानों में दरारें आ गई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले भी नाले की दीवार गिर गई थी। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि उनके संज्ञान में नाले की दीवार गिरने का मामला नहीं आया है।
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ है तो वह टीम को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें