फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी भरने से पावर सप्लाई ठप

Tue, 16 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पानी भरने से कई गांवों की सप्लाई रही गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर स्टेशन में बारिश का पानी भरने से बड़ा हादसा बाल बाल बच गया। शाम तक सप्लाई ठप रहने पर लोगों को आफत कार सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में लोगों को पीने के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश से गढ़ के स्याना चौपला स्थित बिजलीघर में करीब दो फुट पानी भर गया। इससे वहां रखे ट्रांसफार्मर और मशीनें उसमें डूब गए। इसका पता लगते ही आनन फानन में सिंभावली से सप्लाई बंद कराई गई। इससे बड़ी अनहोनी बाल बाल टल गई।

खबर मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बुलाकर पानी को बाहर निकलवाया। बिजलीघर में पानी भरने से अल्लाबख्शपुर, दौताई, खिलवाई, शाहपुर चौधरी, पसवाड़ा, पलवाड़ा, डेहरा रामपुर समेत करीब दो दर्जन गांवों में कई घंटे तक सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन


इससे झमाझम बारिश होने के बाद भी हर किसी को पीने के पानी और गर्मी झेलनी पड़ी। एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि देहात सप्लाई वाले बिजलीघर में पानी भरने से अनहोनी की आशंका के मद्देनजर सप्लाई रोकी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें