फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन वोटर को लुभाया तो होगी जेल

Fri, 10 Feb 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस सतर्क है। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। जिले की सीमाओं से लेकर मिश्रित आबादी, मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मतदान के दिन वोटर को किसी भी प्रकार के प्रलोभन देने पर नेता या समर्थक को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान वाले दिन प्रत्याशी व उनके समर्थक हर हाल में मतदाता को बूथ तक लाने की कोशिश करेंगे।

इसके लिए वह मतदाता को प्रलोभन दे सकते हैं। साथ ही बूथ कैप्चरिंग या अन्य किसी प्रकार से चुनाव बाधित करने के लिए अफवाह फैलने की आशंका भी रहती है। इसके मद्देनजर पुलिस मतदान केंद्रों से लेकर आबादी वाले क्षेत्रों में निगाह रख रही है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मतदान में हो परेशानी तो इन नंबरों पर करें कॉल
डीएम अनिल ढींगरा हापुड़: 09454449848
डीएम कैंप कार्यालय : 0122-2334400
एसपी अलंकृता सिंह हापुड़: 9454400428
एडीएम रजनीश राय हापुड़: 9454449861
एएसपी रामनयन यादव हापुड़: 9454400436
रिटर्निंग अफसर/ एसडीएम धौलाना : 09454449851
रिटर्निंग अफसर/एसडीएम हापुड़: 9454416777
रिटर्निंग अफसर/एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर: 09454416778
जनपद पुलिस कंट्रोल रुम: 9454405126, 100
चुनाव आयोग, हापुड़:  0122-2310025

मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान करना होगा। मतदान के लिए प्रत्याशी के निशान के सामने का बटन दबाना होगा। मतदान अधिकारी जब ईवीएम को मतदान के लिए ओके कर देगा, तब मतदाता को प्रत्याशी के चुनाव निशान के सामने वाला बटन दबाकर मतदान करना होगा। बीप की आवाज आने पर मतदान होगा।

एसडीएम/ रिटर्निंग अफसर महेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट सुबह साढ़े पांच बजे तक पोलिंग बूथ पर अवश्य पहुंचें, क्योंकि हर हाल में छह बजे से मॉक पोल होगा। सभी बूथों पर पोलिंग एजेंटों के सामने ईवीएम को चेक करने के लिए 100 वोट जाएंगे। ठीक सात बजे से मतदान हर हाल में शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें