फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिलेगी भरपूर बिजली

Fri, 10 Feb 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए जिले भर के 917 बूथों पर मतदान होगा। बूथों पर प्रकाश संबंधी कोई परेशानी न हो, इसके लिए विद्युत निगम के अफसरों ने शहर और देहात में 24 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया है। निगम कर्मियों को अफसरों ने लाइन दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे से हापुड़ की तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। शहर और देहात में बने पोलिंग बूथों पर अंधेरे के कारण मतदाताओं को परेशानी न हो, इसकी प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।

हाईकमान ने विद्युत निगम के अफसरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। लाइन में फाल्ट से बूथों पर अव्यवस्था न फैले, इसके लिए प्रशासनिक अफसरों ने जनरेटर की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्या का कहना है कि शुक्रवार से ही शहर और देहात में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने का शेड्यूल बना दिया गया है। मतदान के दिन जिले को भरपूूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें