फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली बिल वसूलने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा, सरकारी दस्तावेज फाड़े; सामने आया पिटाई का वीडियो

Tue, 30 Dec 2025 07:15 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

प्रवर्तन दल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लाइनमैनों को बचाया। आरोप है कि उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। 
विज्ञापन
ऊर्जा कर्मी को मारते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित काजीवाड़ा, किला कोना में बिजली बिल राहत योजना के तहत बिल वसूली व जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा निगम के लाइनमैनों को स्थानीय व्यक्ति ने जमकर पीटा। सरकारी दस्तावेजों को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा, अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

रामपुर रोड बिजलीघर के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि परवर्तन दल के साथ बिजलीघर की टीम काजीवाड़ा, किला कोना में बिजली चोरी के जुर्माना बिजली बिल राहत योजना में छूट पर जमा करने को लेकर लोगों को सूचित कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अभियान का विरोध करना शुरू कर दिया। जबकि बिजली चोरी के मामले में पहले ही उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज है। कुछ ही देर में उक्त व्यक्ति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर संविदा कर्मी लाइनमैन राजीव और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लाइनमैनों को बचाया। आरोप है कि उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। किसी तरह टीम ने वहां से निकलकर, अपनी जान बचाई। इस प्रकरण में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में अवरोध नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें