फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 09 Nov 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
प्रधानों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
14वें वित्त आयोग पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आह्वान पर प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड, पेंशन न बनने पर भी उन्होंने रोष जताया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान विजय खरे ने कहा कि जिले में ग्राम प्रधानों को चयनित हुए लगभग एक वर्ष हो चुका है। 14वें वित्त आयोग पर लगी रोक अभी तक भी नहीं हट सकी है, ऐसे में विकास कार्यों को धनराशि नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी ेको वह शासनादेशानुसार ग्राम सचिवों को कार्य योजना सौंप चुके हैं। अभी तक भी गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि गांव के पात्र लोगों के राशनकार्ड, पेंशन, आवास, शौचालय बनने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राहत की मांग उठाई। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर हरविंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, गंगाराम, कृपाल सिंह, हरविंद्र सिंह, रामेश्ररी, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें