फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हत्याकांड: हत्यारोपियों के घरों की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ में होली पर्व पर रोडरेज में की गई गोली मारकर विजय की हत्या के मामले में आरोपियों के घरों पर जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गांव पूठ में चार मार्च को हुई घटना में दो बाइकों के टकराने के बाद हुई कहासुनी में गांव निवासी विजय की तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मृतक के बेटे अनिल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। हत्याकांड में शामिल गांव आलमनगर निवासी आशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने अपने फरार साथियों के नाम तेजेंद्र उर्फ तेजी और अमित मावी निवासी जनपद बुलंदशहर बताए। अमित मावी और तेजेंद्र ने चार मार्च को सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में अनिल मावी की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद वह दोनों बहादुरगढ़ क्षेत्र में पहुंच गए। सीओ ने बताया कि दोनों हत्याओं के मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। रविवार को सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार के नेतृत्व में वहां की पुलिस ने गांव जौली में अमित और किशनपाल के अलावा डिफेंस कॉलोनी सिकंदराबाद में तेजेंद्र के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा कराए। पुलिस ने आरोपियों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें