फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिंभावली में अतिक्रमण करने वालों पर आज होगी कार्रवाई

विज्ञापन
सिंभावली में व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत देते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। मुख्य बाजार, पुराने हाईवे, सर्विस रोड और हरौड़ा रोड पर नालों के ऊपर किए गए स्थायी और अस्थायी कब्जों को हटाने के लिए बुधवार से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, नालों पर अतिक्रमण होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे जलभराव और गंदगी की समस्या लगातार बढ़ रही थी। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस और ब्लॉक अधिकारियों के साथ मुख्य बाजार से लेकर हरौड़ा मोड़ तक निरीक्षण किया गया और व्यापारियों को अतिक्रमण स्वयं हटाने की सख्त हिदायत दी गई।
स्पष्ट कहा कि बुधवार तक यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कब्जे हटाए जाएंगे और संबंधित लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन की चेतावनी के बाद कई दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ अब भी स्थिति को लेकर असमंजस में हैं। अभियान के दौरान एडीओ पंचायत संजय चौधरी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। नायब तहसीलदार का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें