फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आप की महिला जिलाध्यक्ष के फोटो वायरल

Tue, 08 Jul 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांग्रेस की जिला कमेटी में आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के नाम ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर महिला जिलाध्यक्ष सीमा सागर के दो दिन तक आने के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल हुए हैं। मंगलवार को कार्यालय पर पदाधिकारियों ने कमेटी को बदनाम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि पार्टी की जिला कमेटी में हर एक पदाधिकारी को स्थान उनकी जिम्मेदारी और कर्मठता के अनुसार ही दिया गया था। सीमा सागर खुद पार्टी में शामिल होने की इच्छुक थीं। 23 और 25 जून को वह दो बार कार्यालय आईं थी। उनके साथ एक अन्य महिला भी थी। सीसीटीवी फुटेज में उनके आने और जाने की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। सीमा सागर के अनुरोध पर ही उन्हें पार्टी में जोड़ा गया और कमेटी में सचिव के पद पर नियुक्त कर 62 सदस्यीय कमेटी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊ में भेजी गई थी। लेकिन जब से कमेटी को अनुमोदन मिला है तब से कुछ लोग पार्टी की छवि हापुड़ में धूमिल करना चाहते हैं। सीसीटीवी की फुटेज आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष द्वारा लगाए आरोपों को निराधार करती है। इसी के साथ कमेटी में शामिल रीना वर्मा, सीमा सागर, रीना कुमारी, बबीता को भी सूची से निष्कासित कर दिया गया है। विरोध करने वालों में भरतलाल शर्मा, कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, पूरन मल आनंद, गुलफाम कुरैशी, रजत त्यागी आदि मौजूद रहे।
कॉल कर बुलाया गया था कार्यालय-
मैं सिर्फ आम आदमी पार्टी की ही कार्यकर्ता हूं, कांग्रेस से जुड़ने के लिए कभी अनुरोध नहीं किया। बल्कि कांग्रेस के जिला कार्यालय से फोन कर उन्हें बुलाया गया था। वह सिर्फ एक प्रॉपर्टी की जानकारी को लेकर वहां गई थी। - सीमा सागर, महिला जिलाध्यक्ष, आप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें