यूपी के हापुड़ स्थित उबारपुर बिजलीघर पर शराब पार्टी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कर्मचारी पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में कर्मचारी ड्यूटी के दौरान गहरी नींद में सोता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बिजली घर में तैनात कर्मचारियों की ऐसी लापरवाही व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निगम ने इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में किसी बिजली घर में कर्मचारी पहले शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं और इसके बाद दूसरे वीडियो में कर्मचारी बेसुध सोता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीडियो उबारपुर बिजलीघर का बताया जा रहा है। ऊर्जा निगम की पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।