फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: रात्रि ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे थम गई दरोगा की सांसें, हार्ट अटैक से लक्ष्मण सिंह की गई जान

Tue, 03 Nov 2026 11:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बहादुरगढ़ इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उप निरीक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की रात्रि ड्यूटी के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से लक्ष्मण सिंह की गई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदू नगला में रात्रि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की अचानक मौत हो गई। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उनकी सांसें थम गईं। रातभर ग्रामीण उन्हें ड्यूटी पर तैनात समझते रहे, लेकिन सुबह आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बहादुरगढ़ इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उप निरीक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की रात्रि ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


उप निरीक्षक मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें