फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजलीघर में कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर उठे सवाल

Tue, 03 Nov 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

वायरल वीडियो में किसी बिजली घर में कर्मचारी पहले शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं और इसके बाद दूसरे वीडियो में कर्मचारी बेसुध सोता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बिजलीघर में कर्मचारियों की शराब पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित उबारपुर बिजलीघर पर शराब पार्टी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कर्मचारी पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में कर्मचारी ड्यूटी के दौरान गहरी नींद में सोता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन




बिजली घर में तैनात कर्मचारियों की ऐसी लापरवाही व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। निगम ने इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में किसी बिजली घर में कर्मचारी पहले शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं और इसके बाद दूसरे वीडियो में कर्मचारी बेसुध सोता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो उबारपुर बिजलीघर का बताया जा रहा है। ऊर्जा निगम की पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें