फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीमार हूं साहब, चुनाव के लिए वाहन का मत करो अधिग्रहण

Wed, 17 Apr 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए मतदान होगा। इससे पहले निजी वाहनों के अधिग्रहण लिए नोटिस जारी हुए हैं। परिवहन विभाग नियमों के तहत वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है, लेकिन वाहन स्वामी अपने निजी वाहनों को चुनाव ड्यूटी से बचाना चाहते हैं। ऐसे में आए दिन नए-नए बहाने लेकर लोग कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कई ने तो गंभीर बीमारियों को लेकर भी प्रार्थना-पत्र दिए हैं। हालांकि, विभाग ने इस ओर कड़ा रूख अपनाया है और अधिग्रहण को लेकर सख्ती ओर अधिक कर दी है।
विज्ञापन


सरकारी वाहनों की कमी को देखते हुए जिले में निजी वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। चुनाव के लिए कुल दो हजार वाहनों का अधिग्रहण होना है। इसमें 300 निजी,भारी और 1700 हल्के वाहन शामिल हैं। इनका इस्तेमाल पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, पोलिंग पार्टियों के रवाना आदि होने के लिए होगा। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के लिए हल्के मोटर वाहन यानि निजी वाहनों को परिवहन विभाग अधिग्रहण कर रहा है। इसको लेकर परिवहन विभाग ने दो हजार अधिक वाहनों को अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किए हैं, लेकिन वाहन स्वामी इससे बचने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 वाहन स्वामी उपसंभागीय कार्यालय पहुंचकर राहत की मांग कर रहे हैं। कोई बीमारी तो कोई उस दिन जिले से बाहर रहने तो कोई परिवार में किसी के गंभीर बीमार होने की बात कह रहा है। इसी प्रकार तमाम प्रकार के दावे किए जा रहे हैं। कई लोग तो तमाम सिफारिशें भी करा रहे हैं। यही कारण है कि अब तक तीन सौ से अधिक वाहन स्वामियों ने प्रार्थना-पत्र अधिकारियों को दिया है।



22 और 23 को देने होंगे वाहन

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि 22 अप्रैल को छोटे वाहनों को पुलिस लाइन में अधिग्रहण किया जाएगा। जबकि, 23 अप्रैल को भारी वाहनों का नवीन मंडी में अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए नोटिस में तिथि, समय आदि दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें