फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सब्जी आढ़ती का डेढ़ लाख की नकदी से भरा थैला चोरी

Sat, 08 Mar 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे स्थित उप कृषि मंडी परिसर से शनिवार की सुबह चोर सब्जी आढ़ती का डेढ़ लाख रुपये नकदी से भरा बैग लेकर भाग निकले। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला तार गली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह हाईवे किनारे उप कृषि मंडी में सब्जी की आढ़त करते हैं। शनिवार की सुबह को वह रोजमर्रा की तरह व्यापारियों और किसानों से लेनदेन करने के बाद अपनी नकदी के थैले को गल्ले के पास रख दिया था। इस दौरान वह सामने खड़ी स्कूटी से कुछ सामान लेने के लिए चले गए। करीब दो मिनट बाद ही वह अपनी आढ़त पर पहुंच गए। जहां उन्हें नकदी से भरा थैला नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद भी थैले का कुछ पता नहीं चल सका। पीडि़त का कहना है कि थैले में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने बताया कि जिस जगह राकेश की आढ़त है, उसके सामने ही मंडी समिति ने सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है। लेकिन, कैमेरे की हार्ड डिस्क खराब होने के कारण चोरी की घटना उसमें रिकॉर्ड नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें