रोज डे से शुरू हुआ काउंट डाउन मंगलवार को वेलेंटाइन डे के साथ खत्म होने जा रहा है। इसके लिए उपहार की दुकानों पर सोमवार को ही दौड़ लगानी शुरू कर दी। ढूंढा जा रहा है कौन सा उपहार बेस्ट रहेगा।
प्यार की अपनी भाषा होती है, जिसे कुछ ही लोग समझ और समझा पाते हैं। जो नहीं समझा पाते वे उपहारों के जरिए समझाने की कोशिश करते हैं। प्यार का त्योहार परवान पर है। दिल की भाषा को उसमझाने के लिए प्रेमियों का रुख बाजार की ओर है।
अच्छे गिफ्ट के लिए दुकानें खंगाली जा रही हैं। रेलवे रोड स्थित उपहार विक्रेता मनीष के मुताबिक इस समय लाल रंग के उपहारों की मांग है। इसमें अलार्म क्लॉक, चॉकलेट बॉक्स, पिलो हार्ट व रोज पिलो,
परफ्यूम डियो के अलावा सदाबहार गिफ्ट में चॉकलेट, मैसेज बुक, डायरी, फोटो फ्रेम, टेडी बियर, कपल्स शोपीस, कॉफी मग जैसे उपहारों की मांग है। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर पांच हजार तक है।
उपहार तो बहुत से होते हैं, मगर हीरे की बात ही कुछ और है। दिल की बात को अपने आप बयां कर देता है। इस समय हीरे के आभूषणों की काफी खरीदारी की जा रही है। कोई पेंडेंट ले रहा है, तो कोई फिंगर रिंग ले रहा हैं।
लवकुश शोरूम के विजय शर्मा के मुताबिक हीरे को लेकर ऐसी उत्सुकता कभी कभार ही देखने को मिलती है। हालांकि सोने के आभूषण भी है, लेकिन हीरे के आभूषण की बिक्री में वृद्धि है। इन दिनों हल्के आभूषण ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
इसमें लाइट पैंडेंट सेट, ईयर रिंग्स, फिंगर रिंग्स हैं। रत्न राशि पर बहुत असर करते हैं। कुछ ऐसा ही होता है रूबी। माना जाता है कि यह रिश्तों में प्रगाढ़ता लाता है। हालांकि इसे खरीदने के लिए कोई समय उपयुक्त नहीं है।