फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘27 साल यूपी बेहाल’ नारे के साथ बजेगी चुनावी बिगुल

Fri, 22 Jul 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित शनिवार को हापुड़ में ‘27 साल यूपी बेहाल’ नारे के साथ यूपी में चुनाव जीतने का बिगुल फूंकेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के तीन शीर्ष नेताओं के रैली में शामिल होने व सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिख रहा है। वहीं, बाकी दलों में खलबली मची है। हापुड़ जिले में तीन विधानसभा सीट में गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना सीट पर सपा का कब्जा है, जबकि हापुड़ (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस काबिज है।

यहां से गजराज सिंह विधायक हैं। यह सीट पहले भी कांग्रेस के पास रह चुकी है। अबकी कांग्रेस की इन तीनों सीटों पर नजर रहेगी, जिसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व इस बार के विधानसभा चुनाव में हर हाल में यहां की तीनों सीटों को अपनी झोली में डालना चाहता है।
विज्ञापन


इसके चलते शनिवार को ‘27 साल यूपी बेहाल’ नारे के साथ राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और मुख्यमंत्री पद की प्रत्याशी शीला दीक्षित व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जतिन प्रसाद समेत कई दिग्गज नेता हापुड़ पहुंचकर चुनावी बिगुल बजाएंगे।

इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रमुख दिग्गज नेताओं के हापुड़ आगमन से दूसरे अन्य दलों के नेताओं में खलबली मची है। सूत्रों की माने तो दूसरे दलों ने अपने खास नेताओं को कांग्रेस के इस कार्यक्रम  पर नजर रखने को निर्देशित किया है।

 ‘27 साल, यूपी बेहाल’ के नारे को लेकर प्रदेश स्तर पर निकाली जा रही कांग्रेस की रथयात्रा आज गढ़ से होकर निकलेगी। इसके स्वागत में भीड़ जुटाने को कांग्रेसी सघन जनसंपर्क में जुट गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली के अकबर रोड पर कांग्रेस की रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रैली गाजियाबाद, डासना, पिलखुवा, हापुड़, सिंभावली होकर दोपहर दो बजे गढ़ में हाईवे से निकलेगी। रथयात्रा में प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर, प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद और सीएम दावेदार शीला दीक्षित, सांसद संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

रथयात्रा के स्वागत में भीड़ जुटाने के उद्देश्य से कांग्रेसी जन संपर्क अभियान में जुट गए हैं। प्रदेशीय सचिव जुनैद अख्तर ने अठसैनी, राजपुर, हिम्मतपुर, सिंभावली, दौताई, गढ़, अल्लाबख्शपुर में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक डॉ.अख्तर कासमी के नेतृत्व में गांव अल्लाबख्शपुर के सामने रथयात्रा का भव्य स्वागत होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें