फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के ऊपर पुल पर लटकी बस: यूपी से जा रही थी दिल्ली, सवार थे 16 यात्री, चीख पुकार बचने पर लोगों ने बचाई जान

Sat, 04 Oct 2025 06:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर

सार

गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि ड्राइवर इस हादसे में चोटिल हुआ है। फिलहाल हादसे के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
गंगा के पुल पर झूली यूपी रोडेवज की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली जा रही रामपुर डिपो की एक यूपी रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर गंगा पुल पर रैलिंग से टकरा गई। बस रैलिंग से बाहर निकलकर गंगा की ऊपर झूल गई। थोड़ी रफ्तार और तेज होती तो बस गंगा में समा सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के वक्त बस में 16 यात्री सवार थे। चींख पुकार के बीच आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

पुस पर झूली बस - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ट्रैफिक जाम
गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि ड्राइवर इस हादसे में चोटिल हुआ है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई। वहीं इस हादसे के कारण मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे पुलिस टीम ने संभालते हुए बहाल किया।

विज्ञापन

तेज रफ्तार में थी बस
बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी। इस कारण अनियंत्रित होकर बस ने पुल के बीच में डिवाइडर पर बनी रेलिंग को तोड़ दिया। वह बीच में जाकर लटक गई। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें