आरोपियों ने वहां पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। लेकिन इससे पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है।