फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुबह से नहीं बिका था एक भी मिट्टी का दीया... चिंतित थी बुजुर्ग महिला, थानेदार ने खरीद लिए सारे दीये

Sun, 19 Oct 2025 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही बुजुर्ग महिला और उसके पौत्र की पुलिस ने मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। बुजुर्ग का सुबह से दोपहर तक एक भी दीया नहीं बिका तो वह परेशान हो गई। इस पर पुलिस ने बुजुर्ग के सारे दीये खरीद लिए।
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस ने बुजुर्ग से खरीदे सारे दीये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में धनतेरस के अवसर पर हापुड़ देहात थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला धर्मवती की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। दरअसल, पैदल गश्त के दौरान बाजार में सड़क किनारे दीए बेच रही धर्मवती और उनके पौत्र से बातचीत में पता चला कि सुबह से एक भी दीया नहीं बिका।
विज्ञापन


इस वजह से बुजुर्ग परेशान और त्योहार को लेकर चिंतित थीं। पूछने पर बुजुर्ग ने कहा कि सुबह से दीये सजाए थे, लेकिन धनतेरस पर कोई भी दीये खरीदने नहीं आया। इस पर हापुड़ देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बुजुर्ग को मायूस देखकर तुरंत उनकी मदद करने का फैसला लिया।

इसके बाद हापुड़ देहात पुलिस ने वृद्ध महिला के सारे दीए खरीद लिए। इस नेक कार्य से धर्मवती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस को आशीर्वाद दिया। दीए बेचकर वे खुशी-खुशी घर लौटीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवती ने कहा, "पुलिस का यह रूप मैंने पहले कभी नहीं देखा। दीए न बिकने से मैं बहुत परेशान थी, लेकिन पुलिस ने मेरी समस्या हल कर दी।" बुजुर्ग महिला ने यह भी बताया कि सरकार की योजनाओं से उन्हें काफी राहत मिली है। बच्चों के पालन-पोषण में कोई दिक्कत नहीं है और फ्री राशन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा, "मोदी-योगी खूब काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें