सिपाही हापुड़ में ट्रैफिक पुलिस में तैनात बताया जा रहा है। देर रात वीडियो में सिपाही नशे की हालत में दिल्ली रोड पर बीच सड़क में बैठ गया। यहां बैठकर सिपाही अपने कान पर मोबाइल फोन लगाकर किसी से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इसी दौरान लोगों द्वारा वीडियो बनाये जाने पर उसने हंगामा भी किया।
गुरुवार की सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के अनुसार, सिपाही ने बीच सड़क पर बैठकर करीब आधे घंटे से भी ज्यादा हंगामा किया। हंगामा करने वाला सिपाही हापुड़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात बताया जा रहा है।
वहीं एक अन्य वीडियो में एक ट्रैफिक सिपाही और एक होमगार्ड एक ट्रक चालक के साथ पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जबकि ट्रक चालक चालान करने की मांग कर रहा था। यह वीडियो मोदीनगर रोड का बताया जा रहा है।
यातायात सीओ राहुल यादव ने बताया कि वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि दूसरे मामले की भी जानकारी कराई जा रही है।