फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से उगाई गई फसलों को उजाड़ा

Sat, 17 Jun 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
फसलों को उजाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील स्तरीय टॉस्क फोर्स ने क्षेत्र के गांव क्रियावली और बंगोली में सरकारी जमीन पर उगाई फसलों को उजाड़ दिया। अभियान में ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा पांच दिवसीय विशेष अभियान शनिवार को पूरा हो गया। अभियान के अंतिम दिन तहसील स्तरीय टॉस्क फोर्स की टीम बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव क्रियावली और सिंभावली क्षेत्र के बंगोली में पहुंची।

एसडीएम मीनू राणा और तहसीलदार सुभाष सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने ट्रैक्टर से जुताई कराकर अवैध रूप में उगाई गईं फसलों को उजाड़ दिया।

नायब तहसीलदार एके शर्मा ने बताया कि क्रियावली में 20 हेक्टेयर और बंगोली में एक हेक्टेयर सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि क्रियावली की भूमि ग्राम समाज की है, जबकि बंगोली की भूमि को शमशान के लिए छोड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें