फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ग्राउंड मिल मालिकों के पासपोर्ट होंगे जब्त

Sat, 27 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
गन्ना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गन्ना भुगतान के मामले में भूमिगत चल रहे शुगर मिल मालिकों के पासपोर्ट जब्त किए जाएंगे। साथ ही लंदन और युगांडा गए दो मिल मालिकों को भी स्वदेश बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में 2017 में विधानसभा चुनाव होना है। इसके चलते अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए सपा सरकार ने विकास कार्यों को लेकर सचेत हो गई है। साथ ही गन्ना भुगतान नहंी मिलने से कर्ज में डूबते जा रहे किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए भी प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

इसके लिए मिलों के चीनी गोदाम सील कर उनके खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही मिल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी के लिए हरसंभव कोशिश कराई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, मोदी समूह के मालिक लंदन और राणा समूह के मालिक अफ्रीकी देश युगांडा की सैर पर हैं, जबकि सिंभावली समूह के मालिक पुलिस की दबिश के बाद भूमिगत हो गए हैं। सिंभावली सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव राजीव सेठ का कहना है कि आर्थिक तंगी से घिरे किसानों को पेमेंट दिलाने के लिए शासन स्तर से हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं, लंदन और युगांडा गए मोदी और राणा समूह के चीनी मिल मालिकों की जल्द स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया गया है। उधर, अंडर ग्राउंड चल रहे मिल मालिक गन्ना विभाग और पुलिस-प्रशासन के शिकंजे से बचने को कहीं विदेश न भाग जाएं? इस लिहाज से शासन उनके पासपोर्ट जब्त कराने की कवायद भी करने में जुटा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें