फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के युवा फुटबॉल खिलाड़ी ने रचा इतिहास: ईशान के नेतृत्व में पाकिस्तान को 3-0 से हराया, जीती फाइनल ट्रॉफी

Sun, 01 Oct 2023 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

भारतीय फुटबॉल टीम अंडर -19 के कप्तान व हापुड़ जनपद के धौलाना ब्लाक के करीमपुर भाईपुर मिलक निवासी ईशान सिसोदिया ने बताया कि भारतीय फुटबॉलरों के दृढ़ संकल्प और प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिससे फुटबॉल लोककथाओं में उनका नाम अंकित हो गया है।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम अंडर -19 ने जीती ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एशिया चैम्पियनशिप द्वारा आयोजित चैम्पियन शिप 2023 को नेपाल की सरजमीं पर दशरथ स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम अंडर -19 टीम कप्तान ईशान सिसोदिया के नेतृत्व में पाकिस्तान टीम को 3-0 हराकर इतिहास रच चैम्पियन शिप ट्रॉफी पर कब्जा किया है। भारतीय फुटबॉल टीम अंडर -19 की यह जीत देश के खेल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। 

विज्ञापन


नेपाल के दशरथ स्टेडियम में भारत के होनहार फुटबॉलरों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की मजबूत टीम को 3-0 से हरा दिया। भारतीय फुटबॉल टीम अंडर -19 के कप्तान व हापुड़ जनपद के धौलाना ब्लाक के करीमपुर भाईपुर मिलक निवासी ईशान सिसोदिया ने बताया कि भारतीय फुटबॉलरों के दृढ़ संकल्प और प्रतिभा को प्रदर्शित किया, जिससे फुटबॉल लोककथाओं में उनका नाम अंकित हो गया है। टीम के सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया है। नेपाल के दशरथ स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने भारत ने 3-0 की शानदार जीत के साथ चैम्पियन शिप का खिताब जीता है।

साउथ एशिया चैम्पियन शिप में छह देशों की टीमों ने शिरकत की। जिसमें पहला मैच बंगला देश को 3-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। दूसरा मैच भूटान 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे मैच में नेपाल टीम को 3-2 से फाइनल में पाकिस्तान टीम से टक्कर ली। भारतीय फुटबॉल टीम अंडर-19 ने शनिवार को नेपाल के दशरथ स्टेडियम में पाकिस्तान टीम को करारी शिकस्त देकर 3-0 से मैच जीता और चैम्पियनशिप की ट्राफी का खिताब देश के नाम कर दिया। टीम कप्तान ईशान सिसोदिया के नेतृत्व में यह जीत भारत की तीसरी जीत है। नेपाल सरकार के खेल मंत्री ने टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया है। टीम के कोच सुधांशु पांडया की अगुवाई में अंडर-19 टीम फाइनल जीतने के लिए शानदार फॉर्म में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें