फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश के बाद धंसी निर्माणाधीन सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया दो फीट जमीन में धंसा

विज्ञापन
धौलाना में सड़क में धंसी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। जिला सहकारी बैंक के पास बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क का किनारा अचानक धंस गया। इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का एक पहिया करीब दो फीट तक जमीन में धंस गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

धौलाना-गुलावठी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा है। बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क पर कई स्थानों पर मिट्टी बैठने और सड़क के किनारे धंसने की समस्या सामने आ रही है। रविवार को हुई बरसात के बाद सहकारी बैंक के पास एक ट्रेक्टर ट्राली का पहिया अचानक दो फीट नीचे बने गड्ढे में फंस गया। चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि धौलाना-गुलावठी मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई और रोड़ी-पत्थर डालने का काम किया जा रहा है। बारिश के कारण मिट्टी बैठने से कुछ स्थानों पर सड़क धंसने की आशंका रहती है। जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां पत्थर और बजरी डालकर उसे मजबूत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें