फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंदगी, कीचड़ से अटा मोक्षधाम जाने का रास्ता

विज्ञापन
कीचड़ , गंदगी से अटा ब्रजघाट श्मशान घाट को जाने वाला रास्ता। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा नगरी में पतित पावनी के तट पर बना श्मशान घाट इन दिनों बदहाली का शिकार है। घाट को जाने वाले मुख्य रास्ते पर गंदगी, कीचड़ की स्थिति से अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश से स्थिति और अधिक विकट हो गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द रास्ते को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन


श्मशान घाट पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन, रामलीला मैदान से श्मशान घाट जाने वाला रास्ता बुरी हालत में है। पालिका-प्रशासन की अनदेखी से कच्चा रास्ता बदहाल हो गया है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से रास्ते पर जलभराव, कीचड़ है। जहां से पैदल निकल पाना तक मुश्किल है। श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा का कहना है कि पालिका स्तर से श्मशान घाट की ओर जाने वाले इस रास्ते पर कम से कम इंटर लॉक टाइल्स लगवा दी जाएं, तो भी अंतिम संस्कार करने आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। विशाल अग्रवाल का कहना है कि इस रास्ते से पैदल चलना तो दूर, कार व अन्य वाहनों का निकलना भी दुश्वार हो रहा है। कई बार अंतिम संस्कार करने आने वाले लोग फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। इससे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों के सामने गंगानगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाना चाहिए।

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि श्मशान घाट पर प्रतिदिन सफाई कराई जाती है। बारिश से रास्ते पर जलभराव हो गया है। जल्द व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें