फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी आने से अनियंत्रित जीप गड्ढे में गिरी, दो की मौत

Fri, 19 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अनियंत्रित जीप गड्ढे में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित अटूटा पाइप फैक्ट्री के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


दोनों मरने वाले गांव देहरा कुटी के निवासी थे। बहादुरगढ़ क्षेत्र के देहरा कुटी निवासी सतेंद्र, नीरज व अमरोहा निवासी अमित शुक्रवार तड़के पनीर पिकअप गाड़ी में लादकर दिल्ली बेचने के लिए गए थे।

लौटते समय बाबूगढ़ क्षेत्र के अटूटा पाइप फैक्ट्री के पास जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई और आग लग गई। राहगीरों ने घायलों को जीप से बाहर निकालकर फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हालांकि लोगों ने आग को पहले ही बुझा दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सतेंद्र और नीरज ने दम तोड़ दिया। जबकि अमित की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


एसओ बाबूगढ़ यतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवतया नींद की झपकी आने से जीप अनियंत्रित हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें