फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर लबालब, दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल

Sat, 23 Jul 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने फिर पालिका के दावों की पोल कर रख दी। पुराने सरकारी अस्पताल के आवासों में पानी भरने से लोगों को गुस्सा फूट गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


वहीं, पेड़ गिरने से मेरठ रोड का आवागमन तीन घंटे तक ठप रहा। उधर, बिजलीघर में पानी भरने से शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार रात एक बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश शनिवार सुबह करीब 8 बजे जारी रही। जिससे पारा लुढ़क गया।

लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से निजात मिली। वहीं, बारिश से बिजलीघर में पानी भरने से दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। जेई महेश चंद ने आनन-फानन में सिंभावली बिजलीघर से आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बिजली कर्मियों ने बिजलीघर और मशीनों में भरे पानी को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी होने से सिंभावली बिजलीघर का आईसो लीटर खराब हो गया था। मरम्मत कराए जाने के चलते शनिवार देर शाम तक सप्लाई बाधित रही। वहीं, नाले की सफाई न होने से गढ़-चौपला स्थित पुराने अस्पताल के आवासों में कई फुट पानी भर गया।

साथ ही तहसील रोड, सुभाष चौक, कचहरी रोड, मीरा रेती, आदर्शनगर, गंगा मंदिर रोड, नक्का कुआं मंदिर के पास, अंबेडकर गेट समेत दर्जनों स्थानों पर जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

ग्रामीणों ने पूर्व चेयरमैन कृष्णवीर सिंह गब्बर और पालिका सदस्य तिलकराम जाटव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। तिलकराम जाटव ने आरोप लगाया कि नालों की सफाई के लिए पालिका ने करीब 15 लाख की रकम खर्च की है

लेकिन लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिली है। सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी, गंगाबल सिंह, संतोष, सुशील, शांति, बिंदू, शैलजा, बलबीर कौर, गुरचरण सिंह, ललिता, पूनम, रंजीता, बाले, रेखा, सांत्वना, सरोज का आरोप है कि जलभराव होने से पलायन को मजबूर हैं।

उधर, झमाझम बारिश से दौताई गांव के पास शनिवार सुबह सात बजे शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे गढ़-मेरठ रोड तीन घंटे जाम लग गया। इसके चलते कई एंबुलेंस भी फंसी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन कर्मियों से कड़ी मशक्कत के बाद गिरे पेड़ को हटवाया। तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद खुल पाया।

गढ़-ब्रजघाट समेत दौताई, बदरखा, अठसैनी, पौपाई, खिलवाई, अल्लाबख्शपुर, बागड़पुर, नैनापुर, गांवड़ी, सालारपुर, सेहल, भद्स्याना, जनूपुरा, आलमनगर, लडपुरा, शाहपुर शामिल हैं, जिनमें दोपहर एक बजे से लेकर शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें