सड़क हादसे में मृतक वीरेंद्र कुमार। फाइल फोटो
गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को गढ़-स्याना मार्ग पर सालारपुर इंटर कॉलेज के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में नगर निवासी वीरेंद्र कुमार (करीब 37 वर्ष) और जनपद बुलदंशहर के बुकलाना निवासी सोनू (करीब 25 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, सोनू का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घायल को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी वीरेंद्र कुमार गांव जैतौली में परिषदीय स्कूल में अध्यापक थे। वीरेंद्र मंगलवार की दोपहर बाद किसी काम से बाइक पर सवार होकर गए थे।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में गढ़-स्याना मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार जनपद बुलदंशहर के बुकलाना निवासी सोनू ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। सोनू के साथ बाइक पर सवार उनका साथी अतुल निवासी बुकलाना गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में मृतक वीरेंद्र कुमार। फाइल फोटो