फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी से पेड़ काटने के विरोध पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव हरोड़ा निवासी उर्मिला ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि उनके खेत गांव के जंगल में स्थित हैं। उन्होंने अपने खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उनके खेतों के बराबर में स्थित खेत मालिक ने अपने बेटों के साथ मिलकर सात नवंबर को उनके खेत में लगे पेड़ काट कर बेच दिए। इस बारे में जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर पहुंची।
जहां आरोपी ने अपने भाई समेत अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता करते हुए पिटाई की। हंगामा होने पर उनका बेटा राकेश वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें