फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई करते दो मजदूर बेहोश

Fri, 05 Apr 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सफाई करते समय दो मजदूर बेहोश होकर प्लांट के टैंक में गिर गए। धूप और गैस के कारण मजदूरों का बेहोश होना बताया जा रहा है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शैलेष फार्म कॉलोनी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन वाटेक वाबाग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। शर्तों के अनुसार कंपनी द्वारा उक्त प्लांट का संचालन दस साल किया जाना है। कंपनी प्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम प्लांट की सफाई करते समय मूल रूप से बुलंदशहर एवं वर्तमान में पिलखुवा निवासी गौरव और बिहार निवासी ओमकार गर्मी एवं सीवर टैंक में बनी गैस के कारण बेहोश होकर टैंक में गिर गए थे, जिन्हें वहां मौजूद अन्य कर्मियों की मद्द से तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रबंधक ने बताया कि दोनों मजदूर सही हैं, चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि सफाई के दौरान दो मजदूरों के बेहोश होकर टैंक में गिरने की सूचना मिली थी, लेकिन प्लांट का दस साल के लिए वाटेक वाबाग कंपनी द्वारा संचालन किया जा रहा है, मजदूर उन्हीं की कंपनी के थे। पालिका का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें