फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मस्जिद से लौट रहे लोगों पर हमला

Fri, 05 Apr 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहे पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव निवासी जमील के घर के बाहर पड़ोसी अक्सर कूड़ा डालते आ रहे हैं। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में विवाद रहता था। तीन मार्च की शाम जमील, बिलाल, नासिर, वारिस, आरिफ, मोहम्मद अली, मुशाहिद अली, इस्लामुद्दीन मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। इसी बीच आरोपी पक्ष से प्यार, रियाज, गुलबहार, फिरोज, फरमान, जमशेद, शाहनवाज, इनाम, शोएब, हारुन, रागिब व छोटे ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें