माघ अमावस्या पर वेस्टर्न यूपी सहित विभिन्न प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी गंगा में डुबकी लगाई। बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
माघ अमावस्या पर शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्ट यूपी के विभिन्न जनपदों से आए करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई।
अमावस्या के मद्देनजर बाहरी प्रांतों के अधिकांश भक्त बृहस्पतिवार देर शाम को ही तीर्थनगरी में पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार शाम शुरू हुई बारिश के कारण धर्मशालाओं में जगह न होने के कारण श्रद्धालुओं को दुकानों के बाहर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा।
शुक्रवार भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। देर शाम तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मंदिरों में अपने ईष्ट देवों की पूजा अर्चना भी की।