फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रजघाट जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो कांवड़ियों की मौत, 16 घायल

Fri, 02 Aug 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़(हापुड़)। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाइवे-09 पर बागड़पुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी क्षेत्र के गांव डबाना निवासी सौरभ (21) व चिराग (18) की मौत हो गई। जबकि 16 अन्य घायल हो गए। इनमें से 11 लोगों को मेरठ व अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे ग्राम निवासी अमित अपने ट्रैक्टर में दो ट्रॉली के साथ ब्रजघाट डाक कांवड़ लेने जा रहा था। एक ट्राली में डीजे लगा था जबकि दूसरी ट्रॉली में कांवड़िये बैठे थे। लेकिन बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर के पास अचानक ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राली में सवार कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। यहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायलों को पुलिस ने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सौरभ पुत्र यशपाल और चिराग पुत्र अनुज चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि साहिल, रविंद्र, ब्रजपाल, सोनू, सतेंद्र शर्मा, देवेंद्र, रविंद्र, दानिश, बिजेंद्र, प्राजु, प्रदीप, अनुज, जगत, लोकेंद्र, राजबहादुर, सुबोध त्यागी घायल हो गए।
गांव में छाया मातम
दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया। रात में ही काफी संख्या में परिजन हापुड़ पहुंच चुके थे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। गंभीर घायलों को परिजन मेरठ लेकर चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से कांवड़ियों का यह जत्था पहली बार ब्रजघाट जल लेने के लिए शाम आठ बजे निकला था। तड़के जल लेकर डाक कांवड़ दोपहर तक गांव पहुंचती, लेकिन उससे पहले ही हादसे की खबर आ गई।
विज्ञापन




सौरभ हरिद्वार से लाया था 41 लीटर गंगाजल

सौरभ के चाचा लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वह इस बार ही कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। वहां से 41 लीटर जल लेकर बृहस्पतिवार की शाम ही आया था। यहां पहुंचने पर डाक कांवड़ के लिए दोस्तों ने जिद की तो वह अपना जल गांव के शिवालय में छोड़कर उनके साथ डाक कांवड़ लाने के लिए निकल गया। दोनों ही युवक अविवाहित थे। सौरभ तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। जबकि चिराग कक्षा 12 का छात्र था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।


कोट -



दुर्घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थीं। घायलों को समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ, मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - वरुण कुमार मिश्रा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें