फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर फांद स्कॉर्पियों से भिड़ी तेज रफ्तार कार, दो दोस्तों की गई जान

Sun, 07 Dec 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। हाईवे 9 पर शनिवार रात बछलौता के सामने शिवा ढाबे के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर को फांदकर दूसरी तरफ से आ रही अन्य कार से टकरा गई। इसमें मेरठ के सोलना कांशीपुर निवासी नाबालिग समेत दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बनी है, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जिला मेरठ थाना परतापुर के गांव सोलना कांशीपुर निवासी शाकिब (17) अपने गांव के दोस्त गुलजार (21), मुजीब(22), मौज्जम (22) और अपने बहनोई इकरार निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ के साथ शनिवार की देर रात करीब सवा 12 बजे कार में सवार होकर मेरठ से थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित राजाजी हवेली ढाबा पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। सभी लोग कार में बैठे हुए थे और शाकिब के बहनोई इकरार कार चला रहे थे।

हाईवे 9 पर गांव बछलौता के सामने शिवा ढाबा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा रही स्कार्पियो से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार शाकिब व मौज्जम की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुलजार, मुजीब व इकरार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ स्कार्पियो सवार जिला बुलंदशहर के भूड़ दिल्ली रोड निवासी मनीष, हितेश, हिमांशु व जिला गौतमबुद्धनगर के गांव कल्दा निवासी अर्जुननगर भी घायल हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने एंबुलेंस की मदद से शवों को कब्जे में लिया और तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां मुजीब व इकरार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-

15 अक्तूबर को गांव दोताई से हुआ था मौज्जम का निकाह-

मौज्जम का निकाह बीती 15 अक्तूबर को थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दोताई निवासी सुमैय्या के साथ हुआ था। मौैज्जम तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर के थे। उनके मौत पर उनकी पत्नी सुमैय्या, पिता मुक्कमिल, मां समीना, बहन व भाईयों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


-

चार भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर के थे शाकिब

मृतक शाकिब चार भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर के व अविवाहित थे। उनकी मौत पर उनके पिता इस्तेकार, मां शमीम, भाई व बहनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें