सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक को गंभीर हालत में हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक ने शनिवार की सुबह अपने पिता से रुपयों की मांग की थी, लेकिन पिता ने इन्कार करते हुए डांट फटकार कर घर से निकालने की धमकी दी। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद अचानक कमरे से युवक के उल्टी करने की आवाज आई तो परिजन कमरे में पहुंचे। जहां युवक फर्श पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने युवक को हापुड़ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।