फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा स्नान के दौरान दो बुजुर्गों की मौत, डुबकी लगाते ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा स्नान के दौरान सोमवार को ब्रजघाट में अलग-अलग समय पर दो बुजुर्गों की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। दोनों ही मामलों में बुजुर्गों ने गंगा में डुबकी लगाते ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। एक ही दिन दोनों घटनाएं अलग-अलग समय पर होने से घाट पर चर्चा का विषय बनी रहीं।
विज्ञापन


हापुड़ के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी हर्षित ने बताया कि वह अपने 75 वर्षीय दादा चंद्रहास के साथ ब्रजघाट में शादी समारोह में आए हुए थे। सोवमार की सुबह उनके दादा और वह घाट पर गंगा स्नान के लिए चले गए। स्नान के दौरान जैसे ही चंद्रहास ने गंगा में डुबकी लगाई, वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। जिन्हें तुरंत ही परिजन और पुलिस गढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना दिल्ली के जाफरपुर निवासी 70 वर्षीय अमरनाथ के साथ हुई। वह भी अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने ब्रजघाट पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि डुबकी लगाते समय ही उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही क्षणों में उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों घटनाओं के बाद घाट पर मौजूद लोगों में दहशत और शोक का माहौल बन गया। परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव अपने साथ ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में हृदय गति रुकने को मौत का संभावित कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें