फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन, दो डिग्री और गिरा तापमान

Sat, 28 Dec 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी होती रही और दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। हालांकि, शनिवार से मौसम में बदलाव की संभावना है, लेकिन सर्द हवाओं और गलन से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर रुक रुक बारिश होती रही, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शनिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्ग और बच्चे घरों में ही कैद होने को मजबूर रहे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हुई है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण ठंड बढ़ रही है। आने वाले दिनों में गलन से ठिठुरन बढ़ेगी और कोहरा भी परेशान करेगा।
विज्ञापन




स्कूलों की अवकाश की मांग -

कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के अभिभावकों ने अवकाश की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि सर्दी के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूलों में अवकाश की घोषणा की जाए।
विज्ञापन




इस सप्ताह का तापमान-

दिन अधिकतम न्यूनतम

शनिवार 17 11

शुक्रवार 19 11

बृहस्पतिवार 19 11

बुधवार 23 07

मंगलवार 21 08

सोमवार 19 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें