फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं पांची गांव के लोग

Mon, 24 Oct 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर अंडरपास बनने के कारण दो दिन पहले पांची गांव की बिजली काट दी गई थी। बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही से अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीणों को बिजली और पानी के साथ ही फसलों की सिंचाई और चारे के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। इन दिनों गांव के बाहर बने फाटक पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाने का कार्य किया जा रहा है।

गांव को बिजली आपूर्ति देने के लिए मुख्य लाइन फाटक के पास से ही होकर निकल रही है। इस लाइन से कार्य में बाधा न उत्पन्न हो, इसलिए लाइन को काट दिया गया था। इसके चलते दो दिन से गांव में बिजली गुल है।
विज्ञापन


बिजली निगम के अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। गांव निवासी सतवीर त्यागी, महेंद्र त्यागी, रघुराज त्यागी, भगतजी,

हरिओम त्यागी, रामबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार निगम के अफसरों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

उपखंड अधिकारी दिपांशु ने कहा कि अंडरपास बनाने के कार्य में लगी मशीनें विद्युत लाइन के संपर्क में आ सकती थीं, इसलिए लाइन को बंद कराया गया है। रेलवे का कार्य लगभग हो चुका है, जल्द ही गांव की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें