रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आला हजरत एक्सप्रेस, सदभावना एक्सप्रेस सहित प्रमुख ट्रेन घंटों देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई यात्रियों ने गंतव्य पहुंचने के लिए बसों का भी सहारा लिया। सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सदभावना एक्सप्रेस 12 घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आईं।
इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस भी आधा घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर हंगामा जैसी स्थिति रही। वहीं ट्रेन छोड़कर कुछ यात्रियों ने बसों का भी सहारा लिया।
आगामी दिनों में सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हालात और बिगड़ सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन काफी देरी से आई हैं। समय अनुसार ट्रेनों के संचालन को लेकर विभाग प्रयासरत है।