शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गांधी बाजार में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें दोनों बच्चे जख्मी हो गए। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
मंगलवार को मोहल्ला गांधी बाजार में बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बंदरों के एक झुंड ने हमला बोल दिया। हमले में प्रभात (10) व मयंक (6) घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालात ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने बंदरों को पकडवाने की मांग की है। पालिका प्रशासक डिप्टी कलेक्टर त्योति राय ने बताया कि नागरिकों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। जल्द ही बंदरों को पकड़वाया जाएगा।