हापुड़ में अंडे के रुपये मांगने पर दो भाइयों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। असौड़ा गांव के बाहर किठौर रोड पर यह वारदात हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के बाहर किठौर रोड पर अंडे के रुपये मांगने पर दो सगे भाइयों ने दुकानदार अरमान (19) पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने अरमान को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
मृतक के चाचा जुल्फिकार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह किठौर रोड पर स्थित अपनी उवेश गुलजार कन्फैक्शनरी की दुकान पर अंडे का स्टॉल लगाकर बैठे थे।
उनके साथ उनका भतीजा अरमान (19) व जीजा गुलजार भी मौजूद थे। इसी बीच गांव के ही मोहल्ला अहसाननगर निवासी अमन व उसका छोटा भाई आदिश यहां पहुंचे और उनके भतीजे अरमान से अंडे देने के लिए कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि अंडे खाने के बाद बिना रुपये दिए दोनों यहां से जाने लगे। इस पर अरमान ने दोनों से अंडे के रुपये देने की बात कही। इस दौरान तीनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अरमान पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए।
चाचा जुल्फिकार और उनके जीजा गुलजार ने लोगों की मदद से अरमान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात करीब 11.30 बजे अरमान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
अरमान की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पर अरमान के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे। युवक की हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार भारी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान गांव में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था अरमान
मृतक के पिता इमरान ने बताया कि वह किठौर रोड स्थित स्कूटी के शोरुम पर नौकरी करते हैं। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियों में अरमान सबसे बड़ा था। उसकी मौत पर उनका, पत्नी इरम, एक भाई व दो बहनों को रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण लगातार उन्हें सांत्वना दे रहे थे। मंगलवार की दोपहर में अरमान के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
दो महीने पहले ही हुआ था निकाह
परिजनों के अनुसार, अरमान का निकाह दो महीने पहले ही देहात थाना क्षेत्र के गांव सलाई निवासी युवती से हुआ था। परिवार में निकाह के बाद अभी भी खुशियों का माहौल था, लेकिन हत्यारों ने नवविवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया।