फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के आगे हाथ जोड़ खड़े हुए पुलिसवाले: मोटरसाइकिल की टंकी पर बैठे थे दो बच्चे, सीट पर चार; ड्राइवर था सातवां

Tue, 04 Nov 2025 06:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट

सार

दीपदान पर्व पर हाईवे पर भीड़ के दौरान युवक बाइक की पेट्रोल की टंकी पर दो बच्चों को बैठाए हुए था। इसके अलावा अपने पीछे भी चार बच्चे सीट पर बैठाकर उन्हें पलवाड़ा चैक पोस्ट से गांव बलवापुर की तरफ ले जा रहा था। 
विज्ञापन
एक बाइक पर सात लोगों को देखकर हैरत में पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बुधवार को गंगानगरी में पलवाड़ा चेक पोस्ट पर (मेला मार्ग) पर पुलिस और यातायात कर्मी उस समय हैरत में पड़ गए, जब उन्होंने बाइक सवार युवक को अपने साथ छह बच्चों को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा। 

विज्ञापन

पेट्रोल की टंकी पर दो बच्चे तो पीछे सीट पर बैठे थे चार 
दीपदान पर्व पर हाईवे पर भीड़ के दौरान युवक बाइक की पेट्रोल की टंकी पर दो बच्चों को बैठाए हुए था। इसके अलावा अपने पीछे भी चार बच्चे सीट पर बैठाकर उन्हें पलवाड़ा चैक पोस्ट से गांव बलवापुर की तरफ ले जा रहा था। 

पुलिसवालों ने हाथ जोड़कर समझाया
पुलिसकर्मी उसे देखकर हैरत में पड़ गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने पहले तो हाथ जोड़कर उसे समझाया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस तरह यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन अपराध तो है ही। वहीं, अपना और दूसरों का जीवन भी संकट में डालना है। 
विज्ञापन

काटा गया सात हजार का चालान
पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बाइक से उतरवाकर दूसरे वाहन से आगे के लिए भेजा। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बाइक चालक को चेतावनी देने के साथ ही सात हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें